फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने के लिए विभाग के पास पहुंचे आधा दर्जन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में उद्योग लगाने के लिए विभाग के पास इस माह अभी तक आधा दर्जन आवेदन पहुंच गए हैं। विभाग की ओर से उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत यह सब्सिडी मिलती है। योजना के तहत पुरुषों को 25 फीसदी और महिलाओं को 30 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान है। जून माह तक 54 आवेदनों को कमेटी की बैठक में अप्रूव कर दिया गया है। इन आवेदनों को अप्रूव कर अब बैंकों में भेज दिया गया है। इन 54 आवेदनों में 11 करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा। जबकि विभाग की ओर से 2.3 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 54 उद्योग लगने से 248 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ लेने के लिए जिले के युवा अब आगे आ रहे हैं। युवा इसके लिए आवेदन कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उद्योग लगाने के लिए विभाग की ओर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस माह में अभी तक विभाग के पास आधा दर्जन आवेदन पहुंचे हैं। जबकि, इस माह और आवेदन आने का अनुमान है। इसके बाद इस माह के आवेदनों को कमेटी की बैठक में अप्रूव किया जाएगा। कमेटी की हर माह बैठक होती है। इस कमेटी के चेयरमैन उपायुक्त होते हैं। इस संबंध में उद्योग विभाग हमीरपुर के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि इस माह अभी तक आधा दर्जन आवेदन आए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक इसके लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें