फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस में फंसे सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत बगेड़ा में वन विभाग की बीट के तहत आने वाले गांव चपटेहड़ में करीब 9 फीट लंबा सांप घर के आंगन में बनी सब्जियों की फुलवारी के पास बांस में फंस गया। देखते ही देखते सांप ने फन फैलाकर लोगों को डराने शुरू कर दिया। इसे देख पूरा गांव इकट्ठा हो गया, लेकिन सांप को पकड़ने की हिम्मत किसी में नहीं थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग सुजानपुर को दी। इसके बाद मौके पर वन खंड अधिकारी रामदेव, बीट अधिकारी अर्चना शर्मा और गौरव की अगुवाई में टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा गया। विभाग की टीम ने इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन खंड अधिकारी रामदेव ने कहा कि रिहायशी मकान के पास फुलवारी में एक सांप फंसा होने की सूचना मिली थी। मौके पर ही विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें