फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को लगेगा ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं में रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं में प्रदेश के बेरोजगार युवकों के लिए 30 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी के अधिकृत अधिकारी अनिल नेगी ने संस्थान के प्रबंध निदेशक जेके चौहान को ई-मेल के माध्यम से यह जानकारी दी है। कंपनी को करीब 300 पदों के लिए आईटीआई पासआउट प्रशिक्षुओं की आवश्यकता है। सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षित 2016 से 2020 तक के पुरुष अभ्यर्थी फिटर, डीजल मकैनिक, मकैनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसैसिंग ऑपरेटर, सीओई (ओटोमोबाइल), ट्रैक्टर मकैनिक और पेंटर जनरल आदि ट्रेडों के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। कंपनी ने प्रशिक्षु की आयु 18 से 22 वर्ष निर्धारित की है। कंपनी ने प्रशिक्षु के दसवीं कक्षा में 50 फीसदी और आईटीआई में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य किए हैं।
विज्ञापन

इच्छुक अथ्यर्थी 30 जून बुधवार सुबह 10 बजे ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं के कैंपस में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार दे सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र जैसे दसवीं की मार्कशीट, आईटीआई की मार्कशीट, अपना आईडी प्रूफ जिसमें आधार कार्ड की कॉपी, पैन कार्ड की कॉपी और तीन पासपोर्ट साइज फोटो साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करने होंगे। आईटीआई के सचिव उपेेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि प्रशिक्षुओं और बेरोजगार युवाओं को रोजगार की सुविधा प्रदान करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें