फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन से पूछा: बिना टेंडर क्यों करवाए कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग डिवीजन टौणीदेवी और हमीरपुर डिवीजन में बिना टेंडर के करवाए गए कार्यों की विभागीय जांच तेज हो गई है। लोनिवि के चीफ इंजीनियर ने विभाग के आठवें सर्कल के अधीक्षण अभियंता (एसई) विजय चौधरी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। मुख्य अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। लोनिवि के एसई ने दोनों डिवीजनों के एक्सईएन से पूछा है कि उन्होंने क्यों नियमों के विपरीत बिना टेंडर के कार्य करवाए। कार्य करवाने के बाद टेंडर आवेदन क्यों मांगे गए। अधीक्षण अभियंता की प्रश्नावली के चलते टौणीदेवी और हमीरपुर डिवीजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर हमीरपुर भी बिना टेंडर लाखों के काम करवाने के मामले की जांच कर रहा है। विभागीय और विजिलेंस जांच से हमीरपुर के दोनों डिवीजनों में काम करने वाले अधिकारियों में हड़कंप है। बिना टेंडर करवाए लाखों के कार्य आने वाले समय में ऑडिट इंस्पेशन में भी गले की फांस बन सकते हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में गेट, चिकित्सक कक्ष, मरीजों के लिए शेड निर्माण का कार्य बिना टेंडर करवाने पर लोनिवि ने गेंद जिला प्रशासन के पाले में फेंक दी है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में करवाए गए सभी कार्य जिला प्रशासन की अनुमति से हुए हैं। हालांकि इन कार्यों के संपन्न होने के बाद टेंडर आवेदन क्यों मांगे, इनका जवाब देना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही पक्का भरो से आयकर विभाग सड़क पर पेबर ब्लॉक्स बिछाने, सुजानपुर के चौगान किनारे फुटपाथ निर्माण समेत दो अन्य सड़कों का पैचवर्क भी हो चुका है। यह कार्य होने के बाद विभाग ने टेंडर आवेदन मांगे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हालांकि टौणीदेवी लोनिवि डिवीजन ने टेंडर आवेदन नोटिस को रद्द कर दिया है। लेकिन बिना टेंडर कार्य कैसे हुए, इसका जवाब देना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
उधर, लोनिवि के चीफ इंजीनियर डीएस देहल ने कहा कि टौणीदेवी डिवीजन और हमीरपुर डिवीजन में बिना टेंडर करवाए कार्यों की रिपोर्ट विभाग के अधीक्षण अभियंता से मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें