फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में पहली बार महिला वर्ग के लिए आयोजित होगा रोजगार मेला

Tue, 25 Feb 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई रैल में पहली बार महिला वर्ग के लिए साक्षात्कार का आयोजन होगा। पंजाब की निजी कंपनी एक मार्च को महिला अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगी। साक्षात्कार में चयनित महिला अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी करने का अवसर मिलेगा। साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेड्स फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिक, टर्नर, टूल डाई मेकर, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, वायरमैन प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मेकेनिक, शीटमेटल, कोपा, स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और पेंटर जनरल 2021 और 2024 में पास महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी की आयु 18-26 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 13,550 रुपये मासिक मानदेय, एक समय का खाना, वर्दी, छुट्टियां (कंपनी के मानदंडों के अनुसार) मिलेंगी। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि आईटीआई रैल में पहली बार महिला वर्ग के लिए साक्षात्कार का आयोजन होगा। इच्छुक अभ्यर्थी एक मार्च को सुबह 09:30 बजे आईटीआई रैल में अपने सारे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिज्यूम तथा दो फोटो सहित उपस्थित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें