फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज मिनी सचिवालय के कर्मचारी सीखेंगे योग के गुर : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग 21 जून को योग दिवस पर लगाएगा खंडस्तरीय शिविर
विज्ञापन

प्रमुख व्यापारिक केंद्रों जाहू, भरेड़ी, बस्सी-भोरंज और लदरौर में चलेगा सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। आयुष विभाग योग दिवस पर 21 जून को भोरंज मिनी सचिवालय में शिविर का आयोजन करेगा। इस दिन मिनी सचिवालय और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी योग दिवस पर स्वस्थ रहने के लिए योग क्रियाएं सीखेंगे और स्वच्छता के लिए सफाई अभियान में शामिल होंगे। एसडीएम संजय स्वरूप ने कहा कि आयुष विभाग ने योग दिवस के सफल योजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने और स्वस्थ शरीर के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। खंड स्तरीय योग शिविर के लिए आयुष विभाग ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुंडखर के प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह बैंस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इस टीम में डॉ. राधना, डॉ. अरुण, डॉ. विशाल भी शामिल किए गए हैं।
योग प्रशिक्षक पूजा, नेहा और संदीप कुमार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को योग क्रियाओं से जागरूक करेंगे। इस दिन स्वच्छता के लिए सफाई अभियान भोरंज, भऱेडी, जाहू व लदरौर में चलाया जाएगा। इसमें महिला मंडल के सदस्य, युवक मंडल के सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में भोरंज के तहसीलदार बालकृष्ण, खंड चिकित्साधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया, थाना प्रभारी योगराज चंदेल व मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
चार स्कूलों में मनाया जाएगा योग दिवस
खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि 21 जून को योग दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू, लदरौर, भोरंज और भरेड़ी में मनाया जाएगा। इस दिन स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें स्कूल के छात्र, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल सदस्य, युवक मंडल के सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें