फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल के कार्यकाल पर मांगी विशेष वेतन वृद्धियां

Thu, 30 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कर्मचारी संघ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सीएंडवी अध्यापक संघ हमीरपुर की बैठक दियोटसिद्ध में जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में शिक्षा विभाग ने अध्यापकों के हितों की अवहेलना पर मंथन किया।
विज्ञापन


जिला प्रधान ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को गहन सोच-विचार कर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के अध्यापकों को 20 साल का सेवाकाल पूरा होने पर ही विशेष वेतन वृद्धियां दी जाती हैं।

अध्यापकों के छोटे सेवाकाल को देखते हुए यह अवधि घटाकर 15 साल की जाए। उन्होंने विभाग और सरकार से मांग की है कि उच्च शिक्षा प्राप्त सीएंडवी अध्यापकों को बिना टेट शर्त के पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन


इन्हें टीजीटी से सीधे प्रवक्ता पद पर पदोन्नत किया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के अध्यापकों में ग्रेड-पे से संबंधित विसंगति को दूर कर सभी को एक समान ग्रेड-पे एक जनवरी 2006 से दिया जाए। मिडल स्कूलों में वरिष्ठता के आधार पर सीएंडवी अध्यापकों को प्रभारी नियुक्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अभी तक अध्यापकों को स्थल मूल्यांकन का मेहनताना नहीं दिया है। इसे अतिशीघ्र अध्यापकों के खातों में डाला जाए।

इस मौके पर एचजीटीओ खंड भोरंज प्रधान राज कुमार, देवराज, अश्विनी, सुरेंद्र पठानिया, कर्मचंद, होशियार, दलेर चंद, देशराज, विजय, कुलदीप सिंह, महेंद्र, प्रेम चंद, सुनील कुमार, राम सिंह, पवन परमार, राज कुमार, रमेश चंद, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें