फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दस घंटे बाद हुई बिजली बहाल, फिर कटों का दौर चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत नादौन में भीषण गर्मी में बेहाल रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में सोमवार रात को बिजली गुल हो गई जो मंगलवार सुबह ही बहाल हो पाई। वहीं, दोपहर को भी अघोषित कट लगते रहे। इन कटों से क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। सोमवार रात को करीब 10 बजे बिजली गुल हुई और मंगलवार सुबह आठ बजे बहाल हो पाई। करीब 10 घंटे तक बत्ती गुल रही। मंगलवार सुबह आपूर्ति बहाल तो कर दी गई लेकिन दोपहर के बाद फिर से बिजली की आंखमिचौनी का सिलसिला शुरू हो गया। सुरेश, महेश, पुरुषोत्तम, लीला, हरीश, विक्रम आदि ने कहा कि भीषण गर्मी और तापमान अत्यधिक होने के कारण मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। सोमवार रात को बिजली न होने से बच्चों और बीमार लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से खाद्य सामग्री और ठंडे पेय पदार्थों सहित आइसक्रीम आदि बेचने वाले दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने कहा कि आजकल अत्यधिक लोड होने के कारण समस्या पेश आ रही है। कुछ तकनीकी कारणों से भी आपूर्ति में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें