फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली वोल्टेज बढ़ने से 12 घरों के बिजली उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी, इंडक्शन, ट्यूब लाइटें भी हुईं खराब, बोर्ड कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। बिजली सब डिवीजन भोरंज के तहत तरक्वाड़ी में बिजली वोल्टेज बढ़ने से एक दर्जन परिवारों के घरों के बिजली के उपकरण जल गए हैं। मंगलवार रात बारिश के कारण 10 बजे के करीब रात को बिजली वोल्टेज बढ़ गई। इससे बिजली के कीमती उपकरण जल गए। बोर्ड के कर्मचारी शिकायत मिलने के बाद मरम्मत कार्य में जुट गए हैं।
स्थानीय निवासी प्रमिला देवी ने कहा कि उनके दो एलईडी, इंडक्शन, ट्यूब लाइटें, सरोज कुमारी के एक एलईडी, बल्ब, अनिल कुमार का इंडक्शन, ट्यूब लाइटें व बल्ब, लता कुमारी के घर के सारे बल्ब, कश्मीर सिंह का इंडक्शन व लाइटें, नसीब सिंह का टीवी, पंखे, बल्ब, पृथ्वी सिंह के घर में बल्ब, वायरिंग, ट्यूबें आदि जल गए। इसी तरह अन्य लोगों के भी बिजली के उपकरण जल गए। स्थानीय लोगों ने नुकसान की भरपाई की बिजली बोर्ड से मांग की है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। बिजली बोर्ड को इस नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में गत दिवस जोरदार ओलावृष्टि व बारिश हुई। कई जगह बत्ती गुल रही। वहीं, बिजली वोल्टेज बढ़ने के कारण लोगों के बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। इस बारे में बिजली सब डिविजन भोरंज के सहायक अभियंता अनुराग चंदेल ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण दिक्कत हुई। बोर्ड के कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं।

समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें