एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पुरानी कैंटीन को तोड़ते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एचआरटीसी की हमीरपुर वर्कशॉप में जल्द ही इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनेगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के बनने से इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने में सुविधा मिलेगी। यह इलेक्ट्रिक चार्जर दो प्रकार के आते हैं। एक सामान्य चार्जर जो वाहन को धीमी गति से चार्ज करते हैं। दूसरे डीसी फास्ट चार्जर जो वाहन को तेजी से चार्ज करने में मदद
करता है।
साथ ही डंगा लगाने का कार्य व कैंटीन का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। इन तीनों प्रोजेक्ट कार्यों पर 85 लाख खर्च किए जाएंगे। इन तीनों प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है और जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएंगे। एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ मंडलीय प्रबंधक की प्रथम मंजिल पर कैंटीन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
जहां एचआरटीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को भोजन करने की सुविधा मिलेगी। इस बारे में एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि एचआरटीसी की वर्कशॉप के पास इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, कैंटीन व डंगा लगाने का कार्य किया जा रहा है और इस कार्य पर कुल 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।