फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चुनाव याचिका खारिज, प्रधान पद पर बने रहेंगे सुरेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडीएम हमीरपुर की अदालत ने प्रधान पद के चुनाव को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया है। दरअसल ग्राम पंचायत दबरेड़ा के पंचायत प्रधान का चुनाव हुआ था तो सुरेश कुमार ने यह चुनाव जीता था। चुनाव जीतने के बाद पंचायत के निवासी ओम प्रकाश ने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर के समक्ष इस चुनाव को चुनौती दे दी।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि सुरेश कुमार का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है। नियमानुसार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति पंचायत के किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकता। चुनाव याचिका प्राप्त होने के बाद एसडीएम हमीरपुर ने मामले की जांच करवाई। राजस्व विभाग और बीडीओ की ओर से प्राप्त जांच रिपोर्ट में कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया। इसके चलते एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब सुरेश कुमार अपने पद पर पूर्व की भांति सेवाएं देते रहेंगे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें