फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ई-केवाईसी से राशन कार्डों से आठ हजार लाभार्थी हो गए कम

Mon, 16 Jun 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ई-केवाईसी के उपरांत राशन कार्डों में दर्ज लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है। पहले के मुकाबले लाभार्थियों की संख्या करीब आठ हजार कम हो गई है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डिपुओं में राशन के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को शुरू किया गया था। जिला में सभी राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी पूर्ण हो गई है। ई-केवाईसी से पहले जिले में एक लाख 50 हजार राशन कार्डों में 5,42,000 राशन लाभार्थी थे। ई-केवाईसी के उपरांत राशन लाभार्थियों की संख्या कम होकर 5,34,000 रह गई है। यह लाभार्थी या तो दिवंगत हो चुके थे, या फिर अन्यत्र बस गए थे। इन लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड से नहीं हटे थे।
आशंका यह भी है कि इन लाभार्थियों के नाम पर डिपुओं से सस्ता राशन लिया जा रहा था। सरकार की ओर से डिपुओं में राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। इस राशन में चावल, चीनी, दालें, तेल सहित अन्य खाद्य चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

दो सालों से हो रही थी ई-केवाईसी

पिछले दो सालों से विभाग उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करवाने की अपील कर रहा था। अधिकतर उपभोक्ताओं की ओर से इस अपील को नहीं माना जा रहा था। इस कारण विभाग ने ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए थे। राशन कार्ड ब्लॉक होने पर कई परिवार सस्ते राशन से वंचित हो गए थे। इसके बाद ही ई-केवाईसी ने गति पकड़ी थी।
विज्ञापन


कोट

जिला में राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी को पूरा कर लिया गया है। पहले के मुकाबले करीब आठ हजार राशन कार्ड लाभार्थी कम हो गए हैं।
-शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें