फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के अभाव में गेहूं की आठ फीसदी फसल प्रभावित

Sat, 10 Jan 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश के अभाव में जिले में गेहूं की फसल प्रभावित होना शुरू हो गई। अब तक करीब आठ फीसदी प्रभावित हुई है। आगामी दिनों में बारिश नहीं होती है, तो गेहूं का उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छह कृषि विकास खंडों के विषयवाद विशेषज्ञों ने भाग लिया। विषय वाद विशेषज्ञों ने अपने-अपने विकास खंडों की गेहूं की स्थिति की जानकारी दी। सुजानपुर और बमसन कृषि विकास खंड में गेहूं की फसल अधिक प्रभावित हुई। हालांकि अभी तक पीला रतुआ का मामला नहीं आया है।
गेहूं की फसल को पीले रतुआ रोग से बचाने के लिए कृषि विभाग हमीरपुर ने छह टीमें गठित की हैं। यह टीमें समय-समय पर फील्ड में विजिट कर रही हैं। बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं पर चर्चा की गई। जिले में 28 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हुई है।
विज्ञापन

दो महीने से अधिक समय बीत गया है, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ दिन पहले बारिश हुई थी, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बारिश नहीं होने से अभी तक आठ फीसदी फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि पीला रतुआ का अभी तक कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें