फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के दाखिले के लिए हरकत में आया शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी से दिव्यांग विद्यार्थियों को दाखिला न मिलने के मामले में शिक्षा उपनिदेशक ने कड़ा संज्ञान लिया है। अमर उजाला में 14 मई के अंक में ‘40 दिव्यांग छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ा, अभिभावक बोले-जबरदस्ती निकाले’ शीर्षक से खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और स्वयं शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर ने बच्चों के अभिभावकों से फोन पर बात की। शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

इन बच्चों को स्कूल में आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एस्कॉर्ट राशि स्कॉलरशिप सहित स्कूलों में रैंप, अलग शौचालय और विशेषज्ञ अध्यापकों की नियुक्ति की जाती है। ऐसे दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए मना नहीं किया जा सकता है। उपनिदेशक बीडी शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया है और कुछ दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से फोन पर बात करके वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने फोन पर ही अभिभावकों को आश्वस्त किया कि इस विषय की जांच की जाएगी और इन दिव्यांग बच्चों के दाखिले इसी स्कूल में होंगे। उधर अभिभावकों में बबली देवी, धर्मवीर, अभिषेक आदि ने इस निर्णय के लिए शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया है। शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से फोन पर ही स्थिति का जायजा लिया है। यह एक जांच का विषय है। अभिभावकों को आश्वस्त किया गया है कि आपके बच्चों का दाखिला इसी स्कूल में होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले की जांच की जाएगी और जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें