फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल पर ईडी की कार्रवाई पर भड़की हमीरपुर कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई का हमीरपुर कांग्रेस ने विरोध किया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी भी की गई है। इसके बाद जिलाधीश हमीरपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ईडी की कार्रवाई के विरोध में एक ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र जार ने कहा कि मोदी सरकार असंवैधानिक तरीके से ईडी को जांच के आदेश देकर राहुल गांधी को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रही है। राहुल गांधी का साथ देने सड़कों पर उतरे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सरकार के दबाव पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि मोदी और शाह की तानाशाह जोड़ी ने पूरे देश को कुशासन में धकेल रखा है। देश की धर्मनिरपेक्षता, सद्भाव पर कुठाराघात कर देश को गृहयुद्ध की तरफ धकेल दिया है। राहुल गांधी बड़ी बेबाकी से देश की समस्याओं को सरकार के सामने रखते रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तानाशाही रवैया का विरोध करते आए हैं। इसी कारण मोदी उन्हें अपना प्रतिद्वंद्वी मानकर झूठे और बेबुनियाद केसों में फंसाकर उनके राजनीतिक भविष्य को आंच पहुंचा कर उन्हें देश के राजनीतिक नक्शे से मिटाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस भाजपा के मंसूबों को पूरे नहीं होने देगी। इस मौके पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, अनीता वर्मा, बलविंदर सिंह बबलू, एडवोकेट रोहित शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, प्रवक्ता प्रेम कौशल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल समेत अन्य चारों ब्लॉकों के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें