फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क के चौड़ीकरण से उड़ रही धूल ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Tue, 26 Nov 2024 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस्सी से सुलगवान सड़क पर उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सड़क चौड़ीकरण और टायरिंग कार्य से पहले लोगों को जहां सुविधा की उम्मीद थी, वहीं अब यह कार्य उनके लिए आफत बन गया है। बस्सी से सुलगवान तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण का कार्य पिछले डेढ़ महीने से चल रहा है। इस पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आ रही है, जिसमें सड़क की कटिंग, डंगों का निर्माण और टायरिंग शामिल है।
विज्ञापन

हालांकि ठंडे मौसम के कारण टायरिंग कार्य को रोक दिया गया है, लेकिन सड़क को चौड़ा करने का कार्य जारी है। खोदाई वाली जगहों पर पानी का नियमित छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे धूल उड़ने की समस्या बढ़ गई है। धूल की वजह से स्थानीय लोग खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। धूल मिट्टी उड़कर लोगों की आंखों में जा रही है।
स्थानीय निवासी ज्योति प्रकाश, विनोद, सुरेश कुमार और ओंकार सिंह ने कहा कि सड़क के कच्चे होने के कारण पूरा दिन धूल उड़ती रहती है, जिससे उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई हो रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के पक्के काम को जल्द शुरू करने और नियमित पानी छिड़काव की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भोरंज के एक्सईएन केके भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल मौसम ठंडा होने के कारण टायरिंग का काम रुका हुआ है, लेकिन जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, सड़क को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें