फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमओ करेंगी खड्ड में फेंकी दवाइयों की जांच

Wed, 06 Apr 2016 05:44 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राहलड़ी पंचायत की कुणाह खड्ड से बरामद दवाइयों के मामले की जांच बीएमओ गलोड़ करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सावित्री कटवाल ने बीएमओ गलोड़ डा. अर्चना सोनी को जांच के दिशा निर्देश दे दिए हैं। बीएमओ गलोड़ को जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

    जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे कुणाह खड्ड में एक ट्रैक्टर आया। इसकी ट्राली में प्लास्टिक के बैग भरे पड़े थे। ट्रैक्टर चालक ने प्लास्टिक बैग खड्ड में उतार दिए। प्लास्टिक बैग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर चालक के साथ दो कर्मचारियों से प्लास्टिक बैग के बारे में पूछा तो दोनों ट्रैक्टर चालक सहित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना लोगों ने दूरभाष के माध्यम से अन्य लोगों को दी। मामले ने तूल पकड़ा तो बीएमओ गलोड़ भी मौके पर पहुंच गईं। इतना ही नहीं मंगलवार को सीएमओ हमीरपुर ने भी मौके का जायजा लिया है। मंगलवार को सीएमओ हमीरपुर डा. सावित्री कटवाल ने बीएमओ गलोड़ डा. अर्चना सोनी को जांच के आदेश दिए हैं। अब बीएमओ गलोड़ मामले की जांच करेंगे कि दवाइयों का जखीरा कहां से कुणाह खड्ड में फेंका गया। ट्रैक्टर चालक के साथ दो कौन से कर्मचारी खड्ड में दवाई का जखीरा फेंकने गए थे।
    उधर, सीएमओ डा. सावित्री कटवाल का कहना है कि बीएमओ गलोड़ को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें