फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चालकों-परिचालकों को प्राथमिक उपचार करना सिखाया

Wed, 18 Jun 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर ने मंगलवार को हमीर भवन में 108 एंबुलेंस सेवा और मेडस्वान फाउंडेशन, सोलन के सहयोग से परिवहन अधिकारियों, बस चालकों और परिचालकों के लिए प्राथमिक उपचार विधियों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान मेडस्वान फाउंडेशन के प्रमाणित प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), रक्तस्राव नियंत्रण, फ्रैक्चर प्रबंधन और अचेत व्यक्ति को संभालने जैसी आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा विधियों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डीडीएमए हमीरपुर के अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के समय फर्स्ट रिस्पांडर यानी सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों के रूप में चालकों और परिचालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। समय पर और सही प्राथमिक उपचार से न केवल किसी व्यक्ति का अनमोल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि गंभीर जटिलताओं से भी बचा जा सकता है। इस कार्यशाला में 40 से अधिक चालकों, परिचालकों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें