फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कामगार कल्याण बोर्ड में आवेदन करना लोगों के लिए बना मुसीबत

Wed, 18 Jun 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड में अपना काम करवाना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बोर्ड में मजदूरों का पंजीकरण होता है। बोर्ड की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र भरना पड़ता है। यह आवेदन पत्र भरना कम पढ़े-लिखे कामगार के लिए बहुत कठिन काम है। उसके बाद कामगार लोक मित्र केंद्र में जाता है। उसे फार्म जमा करवाने के लिए कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय हमीरपुर जाना पड़ता है। वहां कामगारों की बड़ी भीड़ जमा रहती है। उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक लंबी-लंबी पंक्तियों में खड़ा रहना पड़ता है। कभी-कभी हमीरपुर के तीन-चार चक्कर भी लग जाते हैं। इस पूरे अभियान में कई दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें