फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौणी में संदिग्ध अवस्था में मिली ड्राइवर की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत सलौणी कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वाहन चालक की लाश बरामद हुई है। सलौणी कस्बे में रविवार सुबह गलोड़ चौक के नजदीक कांगड़ा बैंक के पास स्थित एक ढाबे के बाहर एक प्राइवेट वाहन चालक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नानक चंद (50) पुत्र स्व. परस राम गांव संगेहड़ी डाकघर समताना तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सुबह स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना पंचायत व पुलिस को दी।
विज्ञापन

भोटा पुलिस चौकी से पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नानक चंद काफी समय से सलौणी में ही रह रहा था और यहीं पर प्राइवेट वाहन चलाता था। वह यहीं इसी ढाबे के बाहर बने केबिन में रात को सोता था। स्थानीय लोगों के बयान के मुताबिक नानक नशे का आदी था और पिछले कुछ समय से बीमार था और उसे खून की उल्टियां हो रही थीं। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। प्राथमिक जांच में उसकी मौत खून की उल्टियां होने से ही हुई लगती है। मृतक के परिजनों ने भी किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर वस्तुस्थिति सामने आ जाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि सलौणी में एक वाहन चालक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें