फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास की धारा से मजबूत होंगी कुनाह और मान खड्ड पर बनीं पेयजल योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने करोड़ों की राशि खर्च कर शुरू किए हैं विकास कार्य
विज्ञापन


हर घर नल से जल और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं का 90 फीसदी कार्य पूरा

पंकज राणा

रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में ब्यास के पानी से मान और कुनाह खड्ड पर बनी पेयजल योजनाओं के स्रोत संवर्द्धन का कार्य प्रगति पर है। उपमंडल नादौन और धनेटा में विभाग करोड़ों की धनराशि खर्च करके कई बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कार्य कर रहा है। इनका 90 फीसदी तक कार्य पूरा कर लिया गया है। विभिन्न उठाऊ पेयजल परियोजनाओं की क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से विभाग ने व्यास नदी से पानी पहुंचाया है ताकि क्षेत्रवासियों को निरंतर पानी की आपूर्ति दी जा सके। इसमें प्रथम और दूसरे चरण में विभाग ने उठाऊ पेयजल योजना राजनोंण, धनेटा डिव पोंखर, बेहरड़, जनसूह, माजरा, सुकडेह व अमलेहड़ भवडां और नौहंगी भूंपल के अंतर्गत पर्कुलेशन वेल, 14 एमएलडी जल शोध संयंत्र, पंप हाउस, राइजिंग मेन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम आदि को स्थापित किया जाएगा। विभाग 21.90 करोड़ की धनराशि खर्च करके इस निर्माण कार्य को पूरा करेगा। इसका अभी तक 55 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। नादौन में शहरी कस्बे की उठाऊ पेयजल परियोजना की क्षमता को भी मजबूत किया जा रहा है। विभाग पर्कुलेशन वेल, पंप हाउस, राइजिंग मेन व डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम आदि स्थापित कर रहा है। इस पर 44.66 करोड़ की धन राशि खर्च की जाएगी और इसका निर्माण कार्य 45 फीसदी पूरा कर लिया गया है। हर घर नल से जल के तहत उठाऊ पेयजल योजना नौहंगी भूंपल, लाहड़ कोटलु, नियाटी, रंगस आदि के अंतर्गत बनने वाले पर्कुलेशन वेल आदि का निर्माण कार्य 80 फीसदी पूरा करके योजना को संचालित कर दिया गया है। इस पर विभाग 27.75 करोड़ की धनराशि खर्च कर रहा है। दूसरी ओर मध्यम उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण कार्य भी 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है। उठाऊ जल सिंचाई योजना बटाली के लिए 2.85 करोड़ रुपये की धन राशि खर्च करके 85 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन




कोट

जल शक्ति विभाग उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता इंजीनियर अमित चौधरी ने कहा कि इन योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। ब्यास के पानी को लिफ्ट कर विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्रोतों का संवर्द्धन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें