फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल योजनाएं ठप, घरों-दुकानों में पानी-पानी

Tue, 01 Jul 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।
विज्ञापन
गाद आने से जिले में 98 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित, कई सड़कों पर आवाजाही बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जलशक्ति विभाग की 98 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसमें 95 पेयजल योजनाएं, सिंचाई की दो और एक सीवरेज योजना शामिल हैं। ब्यास नदी पर बनी अधिकतर पेयजल योजनाओं के स्रोत में गाद आने से दिक्कत पेश आई है। वहीं, लोगों के घरों और दुकानों में पानी ही पानी है। इससे लोगों और दुकानदारों को नुकसान हुआ है। प्रभावित योजनाओं में से 70 पेयजल योजनाओं के मंगलवार दोपहर बाद सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है। इन योजनाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सोर्स में गाद आने के चलते पानी की लिफ्टिंग बंद हुई है। सुजानपुर, हमीरपुर, नादौन, भोरंज और बड़सर की हजारों की आबादी की जलापूर्ति सोमवार को प्रभावित हुई है।
जलशक्ति विभाग को 24 घंटों में करीब साढे चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पेयजल स्कीमें प्रभावित होने से कई जगहों पर पानी की समस्याएं पैदा हो जाएगी। वहीं लोक निर्माण विभाग को 24 घंटों में 93 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टौणी देवी मंडल के तहत 13 सड़कें बंद हुई थी। इनमें से लोक निर्माण विभाग छह सड़कें बहाल कर दी हैं, जबकि अन्य सड़कें मंगलवार को यातायात के लिए खुल जाएंगी। सुजानपुर लोक निर्माण विभाग के तहत संधोल-सुजानपुर मार्ग ल्हासे गिरने के कारण सुबह 5:30 बंद हो गया था। इसे सुबह 9:30 बजे तक खोल दिया गया। वहीं, पटलांदर-रगंड़ मार्ग भी सुबह बंद हो गया था। इसे दोपहर तक यातायात के लिए बहाल कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं बिजली बोर्ड को 24 घंटों में साढे आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह करीब 74 ट्रासंफार्मर प्रभावित हुए थे। इन्हें दोपहर तक ठीक कर लिया गया है। वहीं ,जिले में कुल 25 पोल गिरे थे। इससे बिजली सेवाएं बाधित हो गई। सुजानपुर में 14 और टौणी देवी में 11 पोल गिरे हैं।

बॉक्स

दस दिन में 9.04 करोड़ का नुकसान
जिले के सभी क्षेत्रों में हो रही बारिश से पिछले दस दिन में 9.04 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 24 घंटों के दौरान सरकारी और निजी संपत्ति का लगभग 11.65 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसमें लगभग 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा चार डंगे भी ध्वस्त हुए हैं। इससे लगभग नौ लाख रुपये की क्षति हुई है। दो गोशालाओं को लगभग 1.95 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

कोट

- 24 घंटों में जलशक्ति विभाग को करीब साढे चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। करीब 98 योजनाएं प्रभावित हुई हैं।-नीरज भोगल, एसई, जलशक्ति विभाग हमीरपुर

-लोक निर्माण विभाग को 24 घंटों में 93 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टौणी देवी मंडल के तहत 13 सड़कें बंद हैं। इन्हें जल्द ही बहाल कर लिया जाएगा। -विजय चौधरी, एसई, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर

-बिजली बोर्ड को 24 घंटों में साढे़ आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कुल 25 बिजली पोल गिरे थे। इससे बिजली सेवाएं बाधित हो गई।-आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर

टिक्करी फीडर ठप होने से 3500 परिवार हुए प्रभावित
अवाहदेवी (हमीरपुर)। मूसलाधार बारिश के कारण बिजली उपमंडल टौणीदेवी के तहत आने वाला टिक्करी फीडर पूरी तरह प्रभावित हुआ है। बीते दिन से प्रभावित बिजली सेवाएं सोमवार सुबह 11:30 बजे बहाल हो पाई हैं। टिक्करी फीडर के तहत आने वाले 54 ट्रांसफार्मर बारिश के कारण ठप हो गए थे। इससे लगभग 3500 परिवार परिवार प्रभावित हुए। बिजली बोर्ड के कर्मचारी सोमवार सुबह 6:00 बजे से ही फाल्ट की तलाश में जुट गए। पूरे टिक्करी फीडर को मात्र चार कर्मचारी ही संभाल रहे हैं। खराब मौसम मेंं आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत और पूरी लगन से फाल्ट को ढूंढकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।

सीर खड्ड उफान पर, भोटा-जाहू सड़क का एक हिस्सा टूटा
भरेड़ी से अवाहदेवी वाया हनोह सड़क पर गिरा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के बैलग और भरेड़ी से अवाहदेवी वाया हनोह सड़क पर पेड़ गिरने से सड़क वाहनों के लिए बाधित हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पेड़ों को काटकर वाहनों को आवजाही बहाल हो पाई। रविवार रात्रि करीब 2:00 बजे से शुरू हुई तेज बारिश सोमवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। इससे लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

भारी बारिश के कारण सीर खड्ड में बाढ़ जैकी स्थिति बन गई है और भूमि का कटाव शुरू हो गया है। इसके अलावा सड़कों के किनारे पानी की निकासी की नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर फैल रहा है। भोटा से जाहू मुख्य सड़क पर तलाई गांव के पास सड़क के किनारे भूस्खलन होने से सड़क का हिस्सा टूट गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के किनारे नालियां निकालने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है। लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार का कहना है कि बैलग और भरेड़ी में सड़क पर गिरे पेड़ों को काट कर हटा दिया गया है।


बिजली गिरने से गोशाला जली, गाय की मौत
अंदर रखी इमारती लकड़ी, घास और फर्नीचर भी राख
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बिजली गिरने से ग्राम पंचायत समीरपुर के गांव संगरोह खुर्द में गोशाला में आग लग गई। इससे सीता देवी पत्नी स्व. अमर सिंह की गोशाला जलकर राख हो गई और अंदर बंधी एक गर्भवती गाय की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना रात ढाई बजे की है। स्लेटपाश गोशाला दो मंजिला थी। इसमें लकड़ी, घास और फर्नीचर रखा हुआ था। सीता देवी को आग का जब पता चला, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। उन्होंने गाय को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश उसी समय गोशाला की छत ढह गई और गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि सीता देवी खुद भी आग की लपटों में आ गई। गाय को बचाते समय वह भी हल्की झुलस गई। इस दौरान इमारती लकड़ी, घास और फर्नीचर भी जल गया। गांववासियों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। पंचायत प्रधान चंद्रमोहन ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस, पटवारी और पशु चिकित्सक डॉ अनिल ठाकुर को दी। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी संदीप अवस्थी ने घटना की पुष्टि की है।



क्यारी गांव के आठ घरों में घुसा बारिश और सड़क का पानी
कमरों में कीचड़ युक्त पानी भरने से रिहायशी मकानों को बना खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की भलवानी पंचायत के क्यारी गांव के आठ परिवारों के लिए बरसात मुसीबत बन गई है। घरों में सड़क का कीचड़ युक्त पानी भरने के रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया है। भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप ने बताया कि जाहू से हमीरपुर वाया बाहन्वीं-बस्सी सड़क के विस्तारीकरण के बाद पानी की निकासी के लिए नालियों की सही व्यवस्था नहीं की गई है। क्यारी गांव में लोक निर्माण विभाग ने पानी की निकासी के लिए बनी पुली को बंद कर दिया है। इससे सड़क का पानी लोगों को घरों की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में रमेश चंद, मदन लाल, रामरखी, पवन कुमार, कृष्ण चंद, बंशी राम, किशोरी लाल व सुनीता देवी के रिहायशी मकानों को सड़क के पानी से खतरा पैदा हो गया है। रिहायशी मकानों के कमरे कीचड़ युक्त पानी से भर गए और बढ़ते खतरे को देखकर लोग घरों से बाहर रहकर रात बिताई। इस समस्या से लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने मांग रखी है कि बंद पड़ी पुली को खोलकर घरों की ओर आ रहे पानी की सही निकासी की व्यवस्था की जाए। लोक निर्माण विभाग उप मंडल भोरंज सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन भेजकर कर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।

भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।

भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।

भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।

भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।

भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।

भलवानी के क्यारी गांव में पुली के बंद होने से सड़क का कीचड़युक्त पानी घरों में घूसने से बढ़ा खतरा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें