फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल के प्रांगण में गिरा सेप्टिक टैंक निर्माण का मलबा, संक्रमण का खतरा

Tue, 01 Jul 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति ने उपायुक्त से की शिकायत, मलबे को हटवाने की मांग
विज्ञापन


कहा, समस्या के बारे में पंचायत प्रधान को दो बार करवाया गया है अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। टौणीदेवी दरकोटी के एक निजी स्कूल प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल स्कूल के प्रांगण में गिरे सेप्टिक टैंक के मलबे की शिकायत को लेकर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए मलबे को तुरंत हटवाने की मांग की।
स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि स्कूल के साथ एक व्यक्ति की ओर से सेप्टिक टैंक का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। व्यक्ति ने खोदाई के दौरान निकले मलबे को विद्यालय भवन की ओर ढलान पर एकत्रित कर दिया है। जिससे रविवार को हुई भारी बारिश से मलबा स्कूल के खेल मैदान में पहुंच गया है। मलबे में गंदगी, कचरा, जूते, लिफाफे, कागज आदि शामिल हैं। इससे स्कूल परिसर में गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने पहले ही भवन मालिक को मलबा दूसरी ओर फेंकने का आग्रह किया था, लेकिन भवन मालिक ने बात को अनुसना कर मलबा वहीं फेंक दिया। इस समस्या के संबंध में पंचायत प्रधान को भी दो बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। वर्तमान में स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। इससे विद्यार्थियों एवं स्टाफ का स्वास्थ्य जोखिम बना हुआ है। उन्होंने डीसी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें