भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस/हमीरपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ संगठन जिला हमीरपुर की बैठक भोटा चौक स्थित पार्टी कार्यालय दीप कमल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सोमदत्त शर्मा ने की। वहीं, प्रांत संयोजक डॉ. अशोक शर्मा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संयोजक डॉ. दलजीत बन्याल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला संयोजक डॉ. सोमदत्त शर्मा ने कहा कि प्रांत संयोजक व संसदीय क्षेत्र के संयोजक की उपस्थिति में विस्तार से चर्चा करने के बाद ही जिला व मंडल के संयोजक नियुक्त किए गए हैं। जिला सहसंयोजक के पद पर डॉ. पंकज राणा को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।वहीं, डॉ. देश राज चौहान, डॉ. गुरदयाल शर्मा, डॉ. पद्मनाभ कश्यप, डॉ. प्यारे लाल, डॉ. प्रेम शर्मा, डॉ. नरेश बन्याल, डॉ. ओपी सोंधी, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. बलदेव दत्तयाल, डॉ. किशोर, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. अरुण ठाकुर आदि को सदस्य के रूप में नियुक्ति दी गई। इसी तरह से हमीरपुर मंडल से संयोजक डॉ. रमेश शर्मा, सह संयोजक डॉ. विद्याधर शर्मा, सुजानपुर से संयोजक डॉ. जंग बहादुर, सह संयोजक डॉ. प्रताप चंद, बड़सर से संयोजक डॉ. शमशेर पटियाल, सह संयोजक डॉ. सुनील व नादौन मंडल से संयोजक के पद पर डॉ. आशीष शर्मा व डॉ. शिवानी जामड़ा को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की जाती हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि जिला ऊना की कार्यकारिणी व मंडल इकाइयों का पहले ही गठन कर दिया गया है और अब हमीरपुर के बाद प्रांत के अन्य सभी संगठनात्मक जिलों व मंडल इकाइयों का अति शीघ्र गठन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त संयोजक डॉ. रमेश शर्मा, सहसंयोजक डॉ. विद्याधर, सुजानपुर मंडल के सहसंयोजक डॉ. प्रताप, भोरंज मंडल के संयोजक डॉ. रवींद्र वर्मा व पंकज राणा उपस्थित रहे।