फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भूंपल स्कूल के लिए एक कनाल भूमि और दो लाख रुपये दिए दान

Thu, 23 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एसडीएम नादौन राकेश शर्मा को दस्तावेज तथा दो लाख रुपये का चैक सौंपते हुए देव राज शास्त्री तथा उन - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के भूंपल के सुधियाल गांव निवासी एवं समाजसेवक देवराज शास्त्री पुत्र दिवंगत भगत राम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भूंपल के लिए एक कनाल भूमि दान में दी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने स्कूल को दो लाख रुपये की राशि भी भेंट की है। उन्होंने राशि और भूमि के दस्तावेज परिजनों सहित एसडीएम नादौन राकेश शर्मा को सौंपे। इस दौरान तहसीलदार रोहित कंवर तथा अंजली शर्मा भी उपस्थित रहे। भूंपल स्कूल की प्रधानाचार्या राजरानी ने बताया कि देवराज शास्त्री ने वर्ष 2024 से स्कूल को गोद लिया है। इससे पूर्व भी वह स्कूल के विकास के लिए सहयोग करते रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शास्त्री का पूरा परिवार स्कूल की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है। फोरलेन की जद में आ जाने से वर्तमान स्कूल परिसर का काफी भाग सड़क मार्ग में आ गया है, इसलिए प्रशासन भी भूमि की तलाश कर रहा था। अब देवराज शास्त्री की ओर एक कनाल भूमि उपलब्ध करवा देने से राहत मिलेगी। एसडीएम राकेश शर्मा ने देवराज शास्त्री व उनके परिजनों का इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें