फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अपर बाजार नादौन में भंडारे का किया आयोजन

Thu, 23 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अपर बाजार नादौन में भंडारे के आयोजन के दौरान आयोजक। यूनियन। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शुभारंभ का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर जय शंकर फड़ी यूनियन नादौन की ओर से बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन अपर बाजार नादौन में किया गया। नगर परिषद कार्यालय के निकट स्थित सब्जी मार्केट में इस भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इससे पूर्व बुधवार सुबह सबसे पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद भगवान को भोग लगाया गया और इसके बाद भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। काफी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें