हमीरपुर। जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की बैठक मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा के साथ प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान परेशानी का सामन न करना पड़े।
एक दिवसीय बैठक में जिलाभर से डीपीई, पीईटी व स्कूल प्रमुख भाग लेंगे। प्रतियोगिता पहले 20 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते निदेशालय की ओर से नया शेड्यूल तय किया गया है। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
नए शेड्यूल के मुताबिक लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एक से तीन सिंतबर, लड़कियों की खेलें सात से नौ सितंबर, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों के वर्ग की मेजर खेलों में बास्केटबाल, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल और रेसलिंग तथा लड़कियों की माइनर खेलों में बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो व कबड्डी शामिल हैं।
यह खेलें 12 से 14 सितंबर तक होंगी। लड़कों की माइनर खेलें और लड़कियों की मेजर खेलों की प्रतियोगिताएं 19 से 21 सितंबर को खेली जाएंगी। जिला स्तरीय एथलीट और सांस्कृतिक, चैस, जूडो व योग प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होंगी। संवाद