भोरंज(हमीरपुर)। भोटा-जाहू सड़क पर हादसों का खतरा बना हुआ है। विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत के लिए बाड़ी चौक (दसमल) में सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। ढेर के साथ ही सड़क पर आधा फीट गहरा गड्ढा पड़ा हुआ है, जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों में राजेंद्र कुमार, विपिन, राकेश, मुकेश आदि ने कहा कि सड़क पर पहले गड्ढा था, लेकिन अब विभाग ने सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा दिया है।
ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है। सड़क पर कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।