फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गृहकर के लिए पर्ची बांटना शुरू, उपभोक्ताओं के पास 80 लाख बकाया

Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने शहर के 11 वार्डों में गृहकर लेने के लिए पर्ची काटना शुरू कर दिया है, लेकिन पुराने उपभोक्ताओं से कर की वसूली करना नगर परिषद के लिए गले की फांस बन गया है। वर्षों से गृहकर का भुगतान न होने से अब कर 80 लाख रुपये तक पहुंच गया है। पांच दर्जन के करीब उपभोक्ता गृहकर को देने में लगातार आनाकानी करते आ रहे हैं। इससे नगर परिषद को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। समस्या का समाधान करने के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने अप्रैल माह में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। अब नगर परिषद कोर्ट के माध्यम से डिफाल्टर उपभोक्ताओं से गृहकर की वसूली करेगी। कोर्ट में केस करने से पूर्व उपभोक्ताओं को अंतिम बार मौका प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद हमीरपुर के तहत पांच हजार प्रॉपर्टी आती है, इसमें चार हजार घर और 3988 से ऊपर किरायेदार हैं। इसका पूरा वार्षिक टैक्स 1.47 करोड़ रुपये बनता है, लेकिन समय पर कर का भुगतान न करने से नगर परिषद के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से कई बार डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। यहां तक कि लंबित गृहकर की वसूली के लिए उपभोक्ताओं को 10 फीसदी छूट भी दी गई, लेकिन डिफाल्टरों ने गृहकर को नहीं चुकाया है। बीते वर्ष नगर परिषद ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया था। जिसमें डिफाल्टरों को 10 दिन के भीतर गृहकर चुकाने का अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद इसके डिफाल्टरों ने गृहकर नहीं चुकाया है। अब नगर परिषद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। गृहकर की आमदनी से कर्मचारियों का वेतन आदि निकाला जाता है। ऐसे में 80 लाख रुपये गृहकर पेंडिंग होने से नगर परिषद का बजट भी गड़बड़ा गया है।

कोट

नगर परिषद के 80 लाख रुपये हाउस टैक्स डिफॉल्टरों के पास फंसे हुए हैं। करीब पांच दर्जन उपभोक्ताओं ने गृहकर नहीं चुकाया है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस भी जारी किए गए, इसके बावजूद उपभोक्ता गृहकर नहीं चुका पाए हैं। अब इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें