फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को बांटे कृषि उपकरण और गेहूं का बीज

Sat, 27 Sep 2025 09:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र शिमला की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर के तहत नादौन तथा सुजानपुर उपमंडल के किसानों को कृषि उपकरण एवं गेहूं का बीज बांटा गया। अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 100 किसानों के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत करोट की प्रधान समस्या देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय केंद्र शिमला के प्रमुख डॉ. धर्मपाल ने की। उन्होंने किसानों को गेहूं की उन्नत किस्म एचएस 562 की विशेषताओं के बारे में बताया। डॉ. विशाल डोगरा समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर ने रबी मौसम में सब्जियों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. कुमार ने किसानों को इस क्षेत्र के लिए उपयुक्त फलों की वैज्ञानिक विधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को देखते हुए फसल में विविधीकरण को अपनाने की सलाह दी ताकि किसानों की आय में स्थिरता बनी रहे। डॉ. नवनीत जरियाल तथा डॉ. छवि ने रबी मौसम में फसलों के पोषण प्रबंधन तथा फसल संरक्षण के माध्यम से अधिक उपज प्राप्त करने के तरीके किसानों के साथ सांझा किए। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के तकनीकी अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र कुमार, सहायक सुनील कुमार तथा मोल्क राम ने भी भाग लिया। हिम्मोथान सोसायटी से रणदीप सिंह तथा उनकी टीम ने कार्यक्रम के आयोजन में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के माध्यम से 100 किसानों को गेहूं की उन्नत किस्म एचएस 562 का बीज तथा छोटे-छोटे कृषि उपकरण जैसे कुदाल, दराटी, स्टील की बाल्टी, थैला, पैड, क्रेट इत्यादि भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें