फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने विश्वपटल पर भारत को नई पहचान दी : अनुराग

Sat, 27 Sep 2025 09:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक से श्रेष्ठ केंद्रों में छात्रों की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अनेक उपलब्धियों, सुधारों व विकास का साक्षी बना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वपटल पर भारत को नई पहचान दी है और सदा स्वयं से ऊपर देश को रखा है। यही कारण है कि विगत कई वर्षों से मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। हर वर्ष प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा विभिन्न सामाजिक कार्यों में जनभागीदारी के रूप में मनाया जाता है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के छात्रों ने बड़े पैमाने पर सेवा पखवाड़ा में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जोकि अति प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें