फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिप हमीरपुर की स्थायी समितियों की बैठक से सदस्यों की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में एक विभाग के प्रतिनिधि रहे नदारद, एक देरी से पहुंचे
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की योजनाओं पर विस्तार से हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर की स्थायी समितियों की बैठक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में चार विभागों के अधिकारी भी बुलाए गए थे। दो विभागों के अधिकारी बैठक में समय पर पहुंच गए थे लेकिन एक विभाग के अधिकारी बैठक में देरी से पहुंचे। हालांकि, गठित समितियों के सदस्यों के बैठक में आने से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद हमीरपुर की अध्यक्ष बबली देवी ने की। सात सदस्य इस बैठक में सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे। इससे पूर्व भी जिप की नियमित बैठक में अधिकारियों का न आना मुद्दा बन चुका है।
इस दौरान साधारण स्थायी समिति, वित्त एवं योजना समिति, सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति और कृषि और उद्योग समिति के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, कल्याण, उद्योग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। स्वास्थ्य व कृषि विभाग के अधिकारी बैठक से नदारद रहे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बैठक के दौरान सूचित किया गया तो देरी से विभाग के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे। तब तक अन्य विभागों के अधिकारी बैठक से जा चुके थे। वहीं, कृषि विभाग के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे ही नहीं। 18 जिला परिषद सदस्यों में से 10 इस बैठक में पहुंचे थे। हालांकि, बैठक में गठित समिति के सदस्य मौजूद थे। ऐसे में विभिन्न विषयों पर विभागों के अधिकारियों से चर्चा हुई। विभाग की विभिन्न योजनाओं का पंचायतीराज के माध्यम से किस तरह से लोगों को लाभ दिया जा सकता है इसे लेकर जिप सदस्यों ने अधिकारियों से सवाल भी पूछे। विभिन्न योजनाओं के संचालन की प्रक्रिया को जिप सदस्यों ने समझा।
विज्ञापन


जिला परिषद हमीरपुर की डीपीओ शशि बाला ठाकुर ने कहा कि बैठक में गठित समितियों के सभी सदस्य मौजूद थे। एक विभाग को छोड़ कर सभी विभाग बैठक में पहुंचे थे। विभिन्न योजनाओं पर बैठक के दौरान चर्चा हुई है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचाया जाए इस विषय पर विभागों के अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी है।
विज्ञापन


विधायक कैप्टन रंजीत समिति में शामिल
बीड़ बगेहड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य रहे वर्तमान में विधायक बन चुके कैप्टन रंजीत राणा जिप की स्थायी समितियों के सदस्य हैं। बीड़ बगेहड़ा जिप वार्ड में सदस्य का चुनाव होना है लेकिन सरकारी समितियों में जिप सदस्य के तौर पर कैप्टन रंजीत राणा नियुक्त हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति में वह अभी भी सरकारी दस्तावेजों में अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें