फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तलवारबाजी खेल के विकास को लेकर की चर्चा

Tue, 31 Mar 2026 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के कैलेंडर को लेकर किया विचार विमर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर के एक निजी होटल में हुई। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में तलवारबाजी खेल के विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश के ऊना, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, शिमला के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी ने की जबकि संघ के संरक्षक एसके पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के महासचिव अतुल ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के कैलेंडर तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अमन गुलेरिया, महासचिव स्वर्ण सिंह सिंह राजपूत, जिला कांगड़ा से परमिंद्र, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष संदीप कुमार, जिला बिलासपुर के महासचिव मनुज चंदेल, जिला मंडी के अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, जिला कुल्लू की महासचिव बनिता शर्मा, जिला शिमला के महासचिव सुभाष ठाकुर, राष्ट्रीय कोच जितेश्वर दत्ता, जिला ऊना के महासचिव ओंकार राणा तथा राज्य तलवारबाजी के उपाध्यक्ष अमित ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें