फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध-मैहरे सड़क को छलनी कर रहा गंदा पानी, जिम्मेदार बेपरवाह

Wed, 22 Apr 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मैहरे से दियोटसिद्ध सड़क पर पानी की निकासी न हाेने से मैहरे बाजार से मात्र कुछ दूरी पर उखड़ी सड
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। दियोटसिद्ध-मैहरे वाया बिझड़ी सड़क मैहरे से करीब 300 मीटर दूरी पर बदहाल होती जा रही है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी और आसपास के घरों से निकल रहे गंदे पानी के कारण सड़क उखड़ने लगी है। हालात यह हैं कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाला गंदा पानी बिना किसी निकासी व्यवस्था के सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, बावजूद इसके समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क खतरनाक बन चुकी है, जबकि पैदल चलने वालों को कीचड़ और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार और निवासी अजय पटियाल, मदन लाल, कर्म चंद, रामप्रकाश और सदा राम आदि ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदा पानी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के आवासों के सामने से होकर बह रहा है।
सड़क का टेंडर हो चुका है और ठेकेदार द्वारा डंगे बनाने का कार्य किया जा रहा है। लोग नालियों में कचरा फेंक देते हैं, जिससे निकासी बाधित होती है और गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। संबंधित विभाग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
लोगों द्वारा गंदा पानी सड़क पर छोड़ने का मामला संज्ञान में आया है। इस पर उचित कदम उठाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजेश शर्मा, विकास खंड अधिकारी

मैहरे से दियोटसिद्ध सड़क पर पानी की निकासी न हाेने से मैहरे बाजार से मात्र कुछ दूरी पर उखड़ी सड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें