फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीच बाजार भिड़े बैल, वाहन क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे

Wed, 22 Apr 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में भिड़ते बैल। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में सोमवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब नादौन-ज्वालामुखी मार्ग पर यूको बैंक के समीप दो बड़े बैल आपस में भिड़ गए। बैलों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़े वाहनों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। कई दुकानों के साइन बोर्ड टूट गए, जबकि कुछ दोपहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक चली इस भयंकर भिड़ंत में दोनों बैल लहूलुहान हो गए और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना के चलते सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
स्थानीय दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर दोनों बैलों को अलग किया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं, जिससे न केवल राहगीरों बल्कि वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


समय-समय पर पशुपालन विभाग के सहयोग से ऐसे पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। -रमन कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें