फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आपातकाल वार्ड के बाहर गंदगी, भीतर बदबू से मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदबू से वार्ड में भर्ती मरीजों को सांस लेना मुश्किल
विज्ञापन


पहले भी करवाया है समस्या से अवगत

अभी तक नहीं किया गया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकाल वार्ड के बाहर नाली में गंदा पानी बह रहा है। वार्ड के अंदर तक इस नाली की बदबू जा रही है। इससे मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चारों ओर बदबू का आलम है। आपातकाल वार्ड के बाहर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। इस नाली में सीवरेज की गंदगी लीक हो रही है। इस समस्या के बारे में मेडिकल कॉलेज को पहले भी अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं किया गया। इसका खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। बरसात के मौसम में ऐसे ही बहुत बीमारियां फैलती हैं।
विज्ञापन



ऐसे में गंदा पानी जमा होने पर और खतरा बढ़ जाता है। मरीजों त्रिलोक, लोकेश, लवली, नवनीत, पुरूषोतम, निखिल आदि ने कहा कि बाहर पार्किंग है और अंदर की ओर आपातकाल वार्ड। यहां बीच में नाली है, जिसमें गंदगी जमा हो गई है तथा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इस बारे में पहले भी बताया गया था लेकिन अभी तक हल नहीं हो पाया है। इस बारे में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें