फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर से भोरंज के लिए मांगी सीधी बस सेवा

Wed, 22 Apr 2026 12:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत लदरौर से भोरंज के लिए सीधी बस सेवा की लोगों ने मांग की है। उन्होंने बताया कि भोरंज जाने के लिए दो से तीन बसें बदलनी पड़ रही हैं। खुथड़ी, साहरवीं और द्रूण सहित अन्य गांवों के लोग इस कारण परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज कुमार, सतीश, अमन, पवन कुमार और सतीश कुमार आदि ने बताया कि भोरंज जाने के लिए लोगों को पहले पट्टा की बस लेनी पड़ती है। लदरौर से पट्टा के लिए निजी व सरकारी बस सुविधा है लेकिन भोरंज के लिए अलग बस लेनी पड़ती है।
उन्हें काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लदरौर से भोरंज के लिए सीधी बस सुविधा मिलनी चाहिए, इससे मरीजों को भोरंज पहुंचने में दिक्कतें पेश आती है। उन्होंने मांग की है कि लदरौर से भोरंज के लिए सुबह 7:30 बजे सीधी बस सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि ग्रामीण बस की मांग निगम को दे सकते हैं। उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें