फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम

विज्ञापन
युवा दिवस के मौक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगताओं में विजेता रहे छात्रों को सम्मान - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज हमीरपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इसमें संतोष गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि और जगदीश गौतम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में युवाओं के लिए भाषण, निबंध, रंगोली और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि निबंध लेखन में गौतम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की दीक्षा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं की शिवानी द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर की नेहा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

भाषण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर की हीना वर्मा प्रथम, गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की अभिशना दूसरे तथा डीएवी हमीरपुर के अमन वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग पहले, गौतम कॉलेज ऑफ फार्मासिस्ट दूसरे तथा गौतम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट तीसरे स्थान पर रहा।
रंगोली में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर दूसरे तथा गौतम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में राजकुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, चंद्ररेखा राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, सलोचना देवी बीसीसी समन्वयक, नर्सिंग प्रधानाचार्य पूनम शर्मा और अन्य स्टाफ ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें