फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रत्येक माह होगी डिजिटल पढ़ाई की निगरानी

Sat, 18 Oct 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में अब प्रत्येक माह डिजिटल पढ़ाई की मॉनिटरिंग होगी। उपनिदेशक कार्यालय से गठित जिला स्तरीय कमेटी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम के बारे में रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट को निदेशालय भेजा जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए नए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत स्कूल स्तर पर क्यान, एलईडी प्रोजेक्टर, लैबों के माध्यम से करवाई जा रही पढ़ाई की मॉनिटरिंग के लिए यह अभियान शुरू किया गया है, जिससे आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए अन्य सहपाठी कार्यक्रमों को शुरू किया जा सकेगा।

वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक स्कूलों में आधुनिक उपकरणों को स्थापित करवाया गया है, ताकि प्राथमिक और अपर प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करवाई जा सके। प्रदेशभर में हमीरपुर जिला ने दूसरा स्थान भी प्राप्त किया है, लेकिन 10 फीसदी स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करवाने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में खामियों को दूर करने के लिए विभाग ने स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है, ताकि सभी विद्यार्थियों को आधुनिकता के साथ जोड़ने का कार्य शुरू हो सके। स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद कमेटी शिक्षकों को पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करेगी।

कोट

स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई 100 फीसदी सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें कमेटी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें