फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आज से शहर में वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

Sat, 18 Oct 2025 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में गांधी चौक के साथ पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए बैरीगेट्स । संवाद - फोटो : विजेथुआ धाम में बाल्मीकि रामायण सुनाते राम भद्राचार्य।
विज्ञापन
हमीरपुर। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए धरातल पर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाना शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार से हमीरपुर शहर में ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इसके बाद 21 अक्तूबर तक शहर में वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ट्रैफिक इंचार्ज भी धरातल पर यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने गांधी चौक, दयानंद चौक पर बैरिकेड्स स्थापित कर दिए हैं।
बता दें कि हमीरपुर में त्योहारी सीजन को लेकर शहर को चार सेक्टरों में विभाजित किया है। धनतेरस और दीपावली पर्व पर धर्मशाला व सुजानपुर की ओर जाने वाले लोगों को मट्टनसिद्ध से बाईपास भेजा जाएगा, जहां से सुजानपुर जाने वाले वाहन चालक पक्का भरो से हीरानगर होकर अणु चौक निकलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापारियों को अपने वाहन ट्राला पार्किंग के समीप खड़े करने होंगे। किसी भी व्यापारी को अपने वाहन मुख्य बाजार के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 50 पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। मुख्य बाजार में धनतेरस व दीपावली के पर्व पर अधिक भीड़ होती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से निपटने के लिए विभाग पहले से ही मुस्तैद है।
शुक्रवार को बैरिकेड्स लगाने के बाद बड़े वाहनों को बाजार में लोडिंग और अनलोडिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि इस दौरान छोटे वाहन गांधी चौक तक आ-जा रहे थे। वहीं, ट्रैफिक इंचार्ज संजय राणा ने बताया कि शनिवार से ट्रैफिक प्लान को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को चिन्हित स्थानों पर बैरिकेड्स लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें