फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायत दाड़ला में डायरिया का प्रकोप हुआ कम, दो नए मामले आए

Fri, 27 Jun 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डायरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे सुजानपुर कार्यकारी बीएमओ डॉ राजकुमार। स्रोत : स्वास्थ्य विभा - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला के चार गांवों में डायरिया का प्रकोप फिलहाल थमता हुआ दिख रहा है। वीरवार को डायरिया के दो ही नए मामले आए हैं। एक मामला लोअर दाड़ला और एक मामला मतियाल गांव से है।
अब तक डायरिया के 68 मामले आ चुके हैं। हालांकि, काफी मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तीन ही मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और दो मरीज घरों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। लोगों को ओआरएस सहित दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। सोमवार को ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों लोअर दाड़ला, गागला और दरियाल से लोगों को उल्टी-दस्त से पीड़ित पाए गए थे।
विज्ञापन

डायरिया के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमों ने प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार चार दिनों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें