फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले की आबादी पर मधुमेह का साया, हर पांचवां व्यक्ति खतरे में

Sat, 14 Nov 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में हर पांचवें व्यक्ति को मधुमेह होने की आशंका है, लेकिन हजारों लोग अब भी इस बीमारी से अनजान हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-छह के आंकड़ों के अनुसार जिले के करीब 20 प्रतिशत लोगों को मधुमेह हो सकता है।
जिले की 3,11,798 की कुल आबादी के आधार पर संभावित मरीजों की संख्या करीब 62,359 बनती है। इसके विपरीत राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) पोर्टल पर केवल 19,884 मरीज ही दर्ज हैं। इस तरह अनुमानित आंकड़ों और सरकारी रिकॉर्ड के बीच करीब 42,475 का अंतर है।
विज्ञापन

नियमित जांच नहीं करवाने के कारण कई लोगों को बढ़े हुए ब्लड शुगर का पता तक नहीं चल पाता। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग जिले में विशेष जांच अभियान चलाएगा।
इसके तहत 145 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे के उपचार और परामर्श की सुविधा से जोड़ा जाएगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बॉक्स

पोर्टल पर दर्ज होगा मरीजों का ब्योरा
अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता लोगों को जांच के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही आभा आईडी के माध्यम से उन्हें एनसीडी पोर्टल से जोड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा। शिविरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता जांच करेंगे। मरीजों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक मिलने पर संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर परामर्श लिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
मधुमेह ऐसी बीमारी है, जो शुरुआती दौर में कई बार स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती। यही वजह है कि लोग सामान्य जीवन जीते रहते हैं और नियमित जांच नहीं करवाने के कारण उन्हें पता ही नहीं चलता कि उनका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है। समय रहते पहचान और उपचार नहीं मिलने पर मधुमेह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। -डॉ. सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें