पूर्व मुख्यमंत्री कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कोविड टीकाकारण से ही कोरोना नहीं रुकता है। इसके साथ ही मास्क का उपयोग, स्वच्छता और सैनिटाइजर का उपयोग सहित उचित सामाजिक दूरी आवश्यक है। धूमल ने मंगलवार को पत्नी सहित कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लेने के बाद यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण के अभियान को मिलकर सफल बनाना होगा। उन्होंने टीकाकरण और मास्क लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर घनाल कलां गांव के 88 वर्षीय गोविंद राम ने भी कोरोना वैक्सीन की डोज ली और सभी वृद्धों और अन्य टीका लगवाने का आह्वान किया।