फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को सुविधाओं से लैस सरायों की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर न्यास ने करीब 30 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई हैं दो नई सराय
विज्ञापन

सबसे ऊपरी मंजिल पर की है लंगर की व्यवस्था
ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ की नगरी दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस सराय में ठहरने की सुविधा मिलेगी। बाबा बालक नाथ न्यास ने करीब 30 करोड़ खर्च कर दो सराय बनाई हैं। पुराने लंगर भवन को गिराकर एक नई सराय बनकर पूरी तरह तैयार है। इसपर न्यास ने लगभग 15 करोड़ खर्च किए हैं। सबसे ऊपरी मंजिल पर लंगर हॉल बनाया गया है, जहां पर श्रद्धालु लंगर ग्रहण कर सकते हैं। तीसरी मंजिल पर स्टोर आदि बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल पर प्रशासनिक ब्लॉक बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा दी गई है। इसी सराय में शौचालयों की सुविधा है।
विज्ञापन


साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए लिफ्ट का प्रावधान भी किया गया है। यह सराय पूरी तैयार है व लंगर की व्यवस्था चालू है। दूसरी बहु मंजिला सराय का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है। इस पांच मंजिला इमारत में लगभग 20 कमरों का निर्माण किया गया है। दो बड़े हॉल तैयार किए गए हैं। इस बहु मंजिला इमारत पर भी लगभग 15 करोड़ खर्च किए गए हैं। इस बारे में मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि दिन प्रतिदिन बाबा के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें