सुजानपुर(हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में लाखों रुपये खर्च कर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यह बात रविवार को सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने राजेंद्र वर्मा को तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है।
उन्होंने बताया कि हर पंचायत में 10 से 20 लाख रुपये से अधिक की राशि से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी पुष्टि कोई भी व्यक्ति मौके पर जाकर कर सकता है।