फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति की बैठक में नहीं आए विभागीय अधिकारी, जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आयोजित बैठक में तीन शिक्षा खंडों से उपस्थित स्कूल प्रमुख।(स
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर की पंचायत समिति की बैठक से नदारद रहने वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। समिति की त्रैमासिक बैठक हमीरपुर में बीडीओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता हमीरपुर ब्लाॅक पंचायत समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में लोगों की बिजली, पेयजल, सड़क और राजस्व संबंधी समस्याओं को रखा। पंचायत समिति सदस्यों ने कार्यों को करने में पेश आ रही दिक्कतों को भी साझा किया। बैठक में लोक निर्माण विभाग टौणीदेवी, सुजानपुर और राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई। पंचायत समिति हमीरपुर के तहत हमीरपुर, टौणीदेवी और सुजानपुर के एरिया के तहत विभाग आते हैं। इसके साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित नहीं रहे हैं। इसके चलते विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के बैठक में न आने के चलते पंचायत समिति की दुकानों के किराये में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर निर्णय नहीं हो सका है। इस बैठक में दुकानों के किराये में बढ़ोतरी पर निर्णय लिया था लेकिन यह कार्य भी अटक गया है। इसके अलावा पंचायत समिति के तीन मकानों के किराये में प्रति मकान एक हजार रुपये बढ़ोतरी की है। पूर्व में इन तीन मकानों का किराया एक हजार प्रति मकान था। इसे बढ़ाकर अब दो हजार कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में अटल आदर्श विद्यालय ब्राहलड़ी को जिला ऊना के बंगाणा विधानसभा क्षेत्र में हस्तांतरित करने पर भी रोष जाहिर किया गया। साथ ही बैठक में जल शक्ति उप मंडल गलोड़ से विभिन्न पंचायतोंं को हटाकर हमीरपुर में मिलाए जाने पर कार्य न होने की समस्या पर भी चर्चा की गई। मनरेगा की कॉपियों का नवीकरण न होने की समस्या को समिति सदस्यों ने बैठक में रखा है। इस बैठक में बीडीओ हमीरपुर हिमांशी, पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजू कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें