फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में 23.58 करोड़ का रिकार्ड चढ़ावा

Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक 23 करोड़ 58 लाख 15 हजार 808 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में इस वर्ष 2015 के मुकाबले एक जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2016 तक मंदिर के चढ़ावे में 81 लाख 85 हजार 530 रुपये की वृद्घि हुई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से सोना, चांदी, अमेरिकी डालर, इंग्लैंड पाैंड आदि चढ़ाए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मंदिर के चढ़ावे में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


मंदिर में 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक 23 करोड़ 58 लाख 15 हजार 808 रुपये का चढ़ावा बाबाजी की पवित्र गुफा में चढ़ाया गया। जिसमें 17 करोड़ 2 लाख 85 हजार 510 रुपये बाबाजी की गुफा में चढ़ाए गए हैं व दान के रूप में 6 करोड़ 55 लाख 32 हजार 298 रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने सोना, चांदी सहित अन्य विदेशी मुद्रा भी पवित्र गुफा में चढ़ाई है।

इससे पहलेे वर्ष 2015 में 1 जनवरी 2015 से लेकर 31 दिसंबर 2015 तक 22 करोड़ 76 लाख 30 हजार 278 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया था। मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में माथा टेका व आशीर्वाद लिया। हर वर्ष बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के चढ़ावे में वृद्धि हो रही है। मंदिर में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्घि हो रही है। न्यास प्रशासन द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर दियोटसिद्ध मंदिर अधिकारी ईश्वर दास ने बताया कि हर वर्ष मंदिर के चढ़ावे में वृद्धि हुई है। इस बार 81 लाख 85 हजार 530 रुपये की वृद्घि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें