फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिवनगर में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध

Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड शिवनगर के लोगों ने क्षेत्र में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है। लोगों ने बिना उपभोक्ताओं की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों पीसी भाटिया, टीसी बनेर, रमन कुमार आदि ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और संबंधित कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना मीटर बदले जा रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि जब तक इस मामले में स्पष्ट निर्देश जारी नहीं होते, तब तक किसी भी घर या प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। लोगों ने बिजली बोर्ड से कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे। वहीं, अधिशासी अभियंता सुनील भाटिया ने कहा कि वह कार्यक्षेत्र से बाहर हैं और इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत मीटर लगवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें