फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी धनेटा में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की मांग

Sun, 06 Apr 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार संगठन की मासिक बैठक में उपस्थित संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुधार संगठन की मासिक बैठक शनिवार को धनेटा में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अनिल गुलेरिया ने की। उन्होंने सभी सदस्यों को संगठन की सक्रियता और सामाजिक उत्तरदायित्व को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनेटा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में आगामी माह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस चौकी धनेटा के प्रभारी एएसआई इंद्रजीत विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जड़ों को खोखला कर देता है। इंद्रजीत ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें। बैठक में योग राज, देश राज शीतल, सुशील कुमार, बालकृष्ण धीमान, राकेश कुमार, मदन लाल, संतोष शर्मा, शक्ति चंद शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें