फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वृद्धावस्था पेंशन 5000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग

Fri, 23 Oct 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रभात सुधार सभा ने प्रदेश सरकार से वृद्धावस्था पेंशन के भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। सभा ने पेंशन का भुगतान तीन माह के बजाय हर महीने सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रभात सुधार सभा के प्रधान प्रकाश चंद सेन ने कहा कि वर्तमान में दी जा रही 1500 और 1700 रुपये की पेंशन बढ़ती महंगाई के दौर में बुजुर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशन बढ़ाने के बजाय समय पर भुगतान करने में भी नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि पेंशन मिलने में महीने भर तक की देरी हो रही है, जिससे बुजुर्गों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने और दवाइयां खरीदने के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रकाश चंद सेन ने प्रदेश सरकार से बुजुर्गों की समस्या पर तुरंत ध्यान देने और पेंशन राशि बढ़ाने के साथ उसका नियमित मासिक भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें